विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: तृणमूल प्रवक्ता ने अपनी ही सरकार पर जताई नाराजगी, कुणाल घोष बोले- 14 बार हो रही एक ही गलती

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 24 Nov 2023 09:55 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार के प्रति ...और पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष (फाइल फोटो)
तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया है। हाई कोर्ट ने भाजपा को कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में जनसभा करने की अनुमति दी है।

इसे लेकर कुणाल ने कहा,

सरकार के कुछ कार्यों के कारण हमारे जैसे प्रवक्ताओं का काम कठिन हो जाता है, जो मुद्दा नहीं है, उसे मुद्दा बना दिया जाता है। कुछ मामलों को लेकर राज्य सरकार को रोज अदालत की फटकार सुनने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: 2024 में ममता बनर्जी को PM चेहरे के तौर पर पेश करना चाहती है TMC, कुणाल घोष की पोस्ट ने दिया संकेत

कुणाल ने प्रश्न किया कि ऊपर के लोगों को कौन ऐसी सलाह दे रहे हैं? एक बार गलती मानी जा सकती है, लेकिन 14 बार एक ही गलती हो रही है। गलतियों से सबक लेने का कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रवक्ता का काम पार्टी के गलती करने पर भी उसे सही बताकर पेश करना होता है, लेकिन बार-बार गलती होते रहने से प्रवक्ता को भी समस्या होती है, जो लोग गलत सलाह दे रहे हैं, उनके कारण ममता बनर्जी की सरकार को रोज अपमान सहना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: जेयू छात्र मौत मामले में सुवेंदु अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज, कोलकाता पुलिस ने दी जानकारी

कुणाल ने माना कि अगर तृणमूल धर्मतल्ला में 21 जुलाई को सभा कर सकती है तो बाकी दलों को भी वहां सभा करने का अधिकार है।