Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ममता को जेल में होना चाहिए', सुकांत मजूमदार बोले- 'बंगाल की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दी'

    केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा सुकांत मजूमदार बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ममता ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी पर घोटाले में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता को जेल जाना चाहिए।

    By Jagran News Edited By: Abhinav Tripathi Updated: Mon, 07 Apr 2025 08:19 PM (IST)
    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री ने साधा बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया और मांग की कि उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

    मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अगली 10 पीढ़ियां इसका खामियाजा भुगतेंगी और ममता बनर्जी इसके लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाना चाहिए।

    घोटाले में शामिल लोगों को बचाने का आरोप

    उन्होंने ममता और उनकी सरकार पर 25,000 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नौकरियों के नुकसान करने और उन पर घोटाले में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इतने सारे लोगों की नौकरी चली गई है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? यह ममता बनर्जी और उनका मंत्रिमंडल है। क्या उन्होंने कभी स्वीकार किया कि उनके नेता ही भ्रष्टाचार कर रहे थे?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मजूमदार ने किया विरोध रैली निकाली का एलान

    मजूमदार ने कहा कि अगर वह (ममता बनर्जी) ईमानदार होतीं, तो उन्हें भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बाहर निकाल देना चाहिए था। लेकिन आप इसमें शामिल हैं, इसलिए आप उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 16 अप्रैल को हम शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ यहां एक विरोध रैली निकालेंगे और ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल स्कूल सेवा आयोग द्वारा 2016 में राज्य द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 25,753 से अधिक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती को रद करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।

    यह भी पढ़ें: Bengal: 'राज्य सरकार लॉलीपॉप बांट रही', नौकरी गवाएं शिक्षकों का सीएम ममता बनर्जी पर फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें: 'मुझे चाहे जेल हो जाए...'; SC के आदेश के बाद नौकरी गंवाने वाले 26000 शिक्षकों से बोलीं CM ममता