विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal News: लालन शेख की मौत के मामले में बंगाल पुलिस की FIR के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची CBI

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 14 Dec 2022 12:18 PM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2022 01:44 PM (IST)

West Bengal पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में आगजनी और हिंसा का मुख्य आरोपी ललन शेख की ...और पढ़ें

बोगतुई हत्याकांड के मुख्य आरोपी लालन शेख की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत
बोगतुई हत्याकांड के मुख्य आरोपी लालन शेख की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के बोगटूई में हुए नरसंहार के मुख्य आरोपित लालन शेख की सीबीआइ हिरासत में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में बंगाल पुलिस की ओर से दर्ज एफआइआर को चुनौती देते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज दोपहर में मामले की सुनवाई होगी।

सात वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

पुलिस ने सीबीआइ के डीआइजी, एसपी समेत सात वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। सीबीआइ का कहना है कि इस एफआइआर में उन अधिकारियों का भी नाम है जो दूसरे मामलों की जांच से जुड़े हैं। लिहाजा वह आशंकित हैं। इसी को लेकर सीबीआइ ने हाई कोर्ट का दृष्टि आकर्षण किया है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर सीबीआइ के अतिरिक्त निदेशक अजय भटनागर कल रात में ही कोलकाता पहुंच गए हैं। उन्होंने आज सुबह इस मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक की है।

इस मामले में सीबीआइ का अगला कदम क्या होगा उस पर निर्णय किया जाएगा। इसके अलावा लालन शेख का शव पोस्टमार्टम के बाद आज बोगटूई गांव में पहुंच गया है। आज ही उसे दफन किया जाएगा। बता दें कि परिवार वालों ने सीबीआइ अधिकारियों पर लालन शेख की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि उसने खुदकुशी की है।

रामपुरहाट थाने में लालन शेख की पत्नी दर्ज प्राथमिकी में 

रामपुरहाट थाने में दर्ज प्राथमिकी में लालन शेख की पत्नी रेशमा बीबी ने आरोप लगाया है कि सीबीआइ के तीन अधिकारियों विलास, भास्कर और राहुल ने उनके आवास पर लगे सीसीटीवी की हार्ड-डिस्क या मामले को दबाने के लिए 50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।सीबीआइ ने उसे तीन दिसंबर को झारखंड के पाकुड़ से गिरफ्तार किया था। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता हुआ मिला था।

बता दें कि इसी वर्ष 21 मार्च को रामपुरहाट थाना अंतर्गत बड़शाल ग्राम पंचायत के बोगटूई ग्राम में तृणमूल नेता तथा उप प्रधान भादू शेख की बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भादू शेख के अनुयायियों ने गांव के कई घरों में आग लगाकर 10 लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया था। बताया गया था कि लालन शेख के नेतृत्व में ही बोगटूई में घरों में आग लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें- Bengal News: CBI हिरासत में बीरभूम नरसंहार के मुख्य आरोपित लालन शेख की मौत, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- फिल्मी अंदाज में सीबीआई अफसर बनकर व्यापारी के घर पर मारा छापा, 30 लाख नकदी और गहने लूट कर फरार