विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मी अंदाज में सीबीआई अफसर बनकर व्यापारी के घर पर मारा छापा, 30 लाख नकदी और गहने लूट कर फरार

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 13 Dec 2022 07:25 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लूटेरे सीबीआइ अधिकारी बनकर एक व्यवसायी के घर की तलाशी ली और बाद में ...और पढ़ें

फिल्मी अंदाज में सीबीआई अफसर बनकर व्यापारी के घर पर मारा छापा, 30 लाख नकदी और गहने लूट कर फरार
फिल्मी अंदाज में सीबीआई अफसर बनकर व्यापारी के घर पर मारा छापा, 30 लाख नकदी और गहने लूट कर फरार

कोलकाता, राज्य ब्यूरो: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लुटेरों के एक समूह ने फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटेरे सीबीआइ अधिकारी बनकर एक व्यवसायी के घर की तलाशी ली और बाद में 30 लाख रुपये नकदी और लाखों के गहने लूट कर फरार हो गए। कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामला शहर के भवानीपुर इलाके का है।

पुलिस स्टीकर लगी गाड़ी में आए थे लूटेरे

मामले में पीड़ित व्यावसायी 60 वर्षीय सुरेश वाधवा ने लूट के संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार सुबह लगभग आठ बजे 7-8 लोग उनके घर पहुंचे और खुद को सीबीआइ अधिकारी बताया। इसके बाद घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। वाधवा ने बताया कि लुटेरे तीन गाडिय़ों में सवार होकर पहुंचे, जिन पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था।

वाधवा ने घटना की जानकारी मीडिया को देते हुए कहा, मैंने दरवाजा खोला और उन्होंने मुझे यह कहते हुए रोक लिया कि वे सीबीआइ अधिकारी हैं। मैंने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा, लेकिन तब तक वे घर में घुस आए। उन्होंने दावा किया कि लुटेरों ने कहा कि कुछ समय बाद जब्ती सूची भेजी जाएगी और 30 लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर चले गए। अपराधियों ने यह भी कहा कि बाद में उन्हें सीबीआइ कार्यालय बुलाया जाएगा।

पुलिस को परिवार के करीबी लोगों पर शक

वहीं, व्यवसायी की शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के अधिकारियों को जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि अपराधी पूरी योजना के साथ व्यवसायी के आवास पर पहुंचे थे। पुलिस को इस मामले में परिवार के करीबी लोगों की भूमिका पर संदेह है।

यह भी पढ़ें: West Bengal: बोगतुई हत्याकांड के आरोपी की CBI हिरासत में मौत, TMC ने की जांच की मांग

व्यवसायी के करीबियों से पूछताछ

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम वाधवा के नौकरों और उनके खेत में काम करने वाले अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, क्योंकि अपराधियों के पास वाधवा के घर के अंदर की जानकारी थी कि नकदी और गहने कहां रखे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपराध का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लाभार्थी बनकर हाउस फार ऑल योजना के तहत लिया पैसा, फिर मकान बनाकर मोटी रकम में बेचा