विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal Wife Murder: 'मत खाओ गुटखा', पत्नी के बार-बार कहने पर पति ने उतारा मौत के घाट; शव को भी जलाया

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 19 Oct 2023 07:34 PM (IST)

कोलकाता में गुटखा खाने को लेकर विवाद में पति द्वारा पत्नी की कथित रूप से हत्या कर शव को जलाने ...और पढ़ें

गुटखा खाने से रोकने पर कोलकाता में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जलाया । सांकेतिक तस्वीर)
गुटखा खाने से रोकने पर कोलकाता में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जलाया । सांकेतिक तस्वीर)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता में गुटखा खाने को लेकर विवाद में पति द्वारा पत्नी की कथित रूप से हत्या कर शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या और शव को जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार किया।

आरोपित पेशे से हैं शिक्षक

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना बऊबाजार थाना क्षेत्र के जदुनाथ दे रोड इलाके की है। आरोपित का नाम सूर्यकांत तिवारी है। सूर्यकांत अपनी पत्नी दीप्ति शुक्ला के साथ एक छह मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। चार माह पहले ही इनकी शादी हुई थी। आरोपित गरियाहाट के एक हिंदी मीडियम स्कूल में शिक्षक है। दीप्ति की जली हुई लाश बऊबाजार स्थित उनके आवास से 17 अक्टूबर को बरामद की गई थी।

पति ने कबूला अपना अपराध

पहले दावा किया गया था कि दीप्ति ने खुद आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने पहले उसकी हत्या की और फिर शव में आग लगा दी।

यह भी पढ़ेंः बंगाल के राज्यपाल ने 71 कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, दुर्गा पूजा से पहले होंगे रिहा

पति गुटखा खाने का था आदि

बताया जा रहा है कि सूर्यकांत को गुटखा खाने की लत थी, जिससे दीप्ति परेशान रहती थी। वह पति को गुटखा खाने से रोकती थी। इस बात पर घर में आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। बात इतनी बिगड़ी गई कि गुटखा खाने से रोकने से नाराज पति ने दीप्ति की हत्या कर शव को जला दिया।

सिर पर पिछे से किया गया वार

दीप्ति के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत का कारण जलना नहीं, बल्कि सिर के पीछे किसी भारी हथियार से लगी चोट थी। बाद में सबूत मिटाने के लिए शव में आग लगाई गई थी। पुलिस के अनुसार, सूर्यकांत व दीप्ति दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हालांकि, दोनों का परिवार काफी पहले कोलकाता में बस गया है।

कोर्ट ने पति को भेजा जेल

अदालत में पेश करने पर आरोपित को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि दीप्ति ने हाल में कार खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। सूर्यकांत इसके लिए समय चाहता था। इस बात पर भी दोनों के बीच झगड़ा होता था।

यह भी पढ़ेंः West Bengal: पांच राज्यों में चुनाव के बाद बंगाल भाजपा की कमान खुद अपने हाथ में लेंगे शाह और नड्डा

सूर्यकांत ने पुलिस के समक्ष दावा किया कि वह घर में होने वाली कलह से तंग आ चुका था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस घटना में सूर्यकांत के परिवार का कोई सदस्य भी शामिल है या नहीं।