यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बंगाल के राज्यपाल ने 71 कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, दुर्गा पूजा से पहले होंगे रिहा
बंगाल के राज्यपाल ने 71 कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि राज्य ...और पढ़ें

HighLights
- बंगाल के राज्यपाल ने 71 कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
- दुर्गा पूजा से पहले होंगे रिहा
- राज्यपाल व राज्य सरकार के बीच चल रही टकराव
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने बंगाल की विभिन्न जेलों में बंद 71 कैदियों को रिहा करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दुर्गा पूजा से पहले इन कैदियों को रिहा कर दिए जाने की संभावना है। बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से कुछ समय पहले यह प्रस्ताव राजभवन भेजा गया था, जिस पर शुक्रवार रात (13 अक्टूबर) राज्यपाल की मुहर लग गई है।
राज्यपाल व राज्य सरकार के बीच चल रही टकराव
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के समय राजभवन में शांति कक्ष खोले जाने, राज्य सरकार से सलाह-मशविरा किए बिना विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपति की नियुक्ति, राजभवन में बंगाल का स्थापना दिवस मनाए जाने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल व राज्य सरकार के बीच टकराव चल रहा है।
मनरेगा फंड हुआ मंजूर
इस बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की अगुआई वाले प्रतिनिधिदल से पिछले दिनों मुलाकात करने के बाद दिल्ली जाकर केंद्र से बंगाल के बकाया मनरेगा फंड को लेकर बातचीत करने व उसके बाद अब इस प्रस्ताव को मंजूर करने से स्थिति कुछ नरम होने के आसार हैं।
