विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: दुर्गा पूजा में अमित शाह की जगह बंगाल के दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, पूजा पंडालों का करेंगे उद्घाटन

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Thu, 12 Oct 2023 04:25 PM (GMT+05:30)

पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के बीच बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में ...और पढ़ें

बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दौरे पर आएंगे।
बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दौरे पर आएंगे।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के बीच बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दौरे पर आएंगे। नड्डा कोलकाता में कुछ पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा का प्रदेश नेतृत्व शुरू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में लाना चाहता था, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। अंतत: यह तय हुआ है कि नड्डा आएंगे।

दुर्गा पूजा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्गा पूजा में भागीदारी के जरिए भाजपा जनसंपर्क भी बढ़ाना चाहती है। दरअसल, बंगाल में दुर्गा पूजा के आयोजन में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व मंत्रियों की विशेष उपस्थिति के मद्देनजर भाजपा इसमें पीछे नहीं रहना चाहती है। पिछले कुछ वर्षों से भाजपा भी विभिन्न पूजा कमेटियों के साथ मिलकर अपनी भागीदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

इस क्रम में प्रदेश भाजपा की ओर से गृह मंत्री शाह समेत केंद्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं को यहां दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन के लिए पत्र लिखा गया था। लेकिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते अभी ज्यादातर बड़े नेता उसमें व्यस्त हो गए हैं। इसलिए अब इसकी भरपाई करने के लिए खुद नड्डा आ रहे हैं। खबर है कि षष्ठी से पहले नड्डा यहां आएंगे और कुछ पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'हम किसी बच्चे को मारने की इजाजत नहीं दे सकते', महिला की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

यह भी पढ़ें: Bilkis Bano Case: दोषियों को दी गई सजा में छूट के खिलाफ याचिका पर SC ने की सुनवाई, आदेश को रखा सुरक्षित