विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोमिनपुर हिंसा को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा- उनके शासन में पुलिस मूकदर्शक बनी

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 10 Oct 2022 12:30 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में मोमिनपुर में हिंसा को लेकर भाजपा ने राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। ...और पढ़ें

मोमिनपुर हिंसा मामले में भाजपा ने टीएमसी को घेरा
मोमिनपुर हिंसा मामले में भाजपा ने टीएमसी को घेरा

कोलकाता, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल के मोमिनपुर में रविवार को लक्ष्‍मी पूजा के दिन दो समुदायों के बीच हुई कहासुनी के बाद हिंसा की घटना ने एक बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान अल्‍पसंख्‍क समुदाय के उपद्रवियों ने हिंदुओं की दुकानों और उनके घरों को निशाना बनाया। इस दौरान हिंदुओं के वाहन तोड़े गए, उनकी झोपडि़यों में आ लगाई गई, पेट्रोल बम तक फेंके गए।

यह है पूरा मामला

एक तरफ इस दिन (रविवार की शाम) जहां हिंदू समुदाय के लोग लक्ष्‍मी पूजा की तैयारियों में जुटे हुए, वहीं दूसरी तरफ मुसलमान समुदाय के लोग पैगंबर मोहम्‍मद के जन्‍मदिन का जश्‍न मना रहे थे।

विवाद की शुरुआत मिलाद-उन-नबी के मौके पर हिंदुओं के घरों और दुकानों में इस्‍लामी झंडे के लगाने से शुरू हुई, जिसे हिंदुओं ने खोल दिया। इसी के साथ सैकड़ों की संख्‍या में कट्टरपंथी जमा हो गए और हिंदुओं के घरों, दुकानों, वाहनों की तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इकबाल पुलिस स्‍टेशन में भी हंगामा

इसके अलावा, इकबाल पुलिस स्‍टेशन में भी तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह से यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की वजह से हालात काबू में तो हैं लेकिन अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। बता दें कि यह घटना शनिवार और रविवार की रात 3:00 बजे की है।

Nabanna Abhiyan: पश्चिम बंगाल में बवाल, सुवेंदु अधिकारी समेत कई BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार; ममता पर बंगाल को नार्थ कोरिया बनाने का आरोप

भाजपा ने टीएमसी पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर भाजपा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्‍व वाली तृणमूल सरकार को निशाने पर लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्यारे अल्पसंख्यक समुदाय के अशांतिप्रिय लोगों ने एक बार फिर शांतिपूर्वक तरीके से रहने वाले हिंदू समुदाय के घरों, दुकानों, गाड़ियों में आगजनी तोड़फोड़ और पथराव किया है।

ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है क्योंकि ममता बनर्जी ने उन्हें किसी तरह की भी कार्रवाई करने से रोका है। मजूमदार ने कहा कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र का दौरा करेगा।

सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह को लिखा पत्र

इधर, बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मोमिनपुर हिंसा और कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती का अनुरोध किया है।

पुलिस ने कही ये बात

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया है कि घटनास्थल पर वह खुद रात 12:00 बजे के करीब पहुंचे थे। उनके साथ पुलिस आयुक्त विनीत गोयल भी मौजूद थे। दोनों पक्षों को समझाया बुझाया गया है और हालात को काबू में कर लिया गया है । उन्होंने कहा कि अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि संभावित टकराव को टाला जा सके।

बंगाल के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई जमकर हिंसा, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह को लिखा पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।