विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई जमकर हिंसा, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह को लिखा पत्र

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 10 Oct 2022 10:40 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई जमकर हिंसा को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। ...और पढ़ें

बंगाल के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई जमकर हिंसा
बंगाल के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई जमकर हिंसा

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा होने के बाद जमकर हंगामा हुआ, हिंसा हुई और तोड़फोड़ किया गया। इस दौरान कई दुकानों पर हमला किया गया, कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इससे पहले, रविवार को इकबाल थानान्‍तर्गत मयूरभंज में दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान दर्जनों बाइकों की तोड़फोड़ की गई, जमकर पथराव किया गया।

बंगाल के नदिया में भाजपा विधायक मुकुट मणि की गाड़ी पर हमला, तृणमूल नेता पर लगे आरोप

पथराव में घायल हुए कई पुलिसकर्मी

इस समय स्थिति को संभालने मौके पर पहुंची पुलिस पथराव के कारण चोटिल हो गए। बताया जा रहा है ज्‍वाइंट सीपी रैंक के एक अधिकारी इसमें घायल हुए हैं। इन सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय बलों की तैनाती का अनुरोध किया है।

सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर कही ये बात

उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'इससे पहले कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति हाथ से निकल जाए मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल ला गणेसन जी को पत्र लिखकर मोमिनपुर हिंसा और एकबालपुर पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ के मद्देनजर केंद्रीय बलों की तैनाती करने का अनुरोध किया।'

Nabanna Abhiyan: पश्चिम बंगाल में बवाल, सुवेंदु अधिकारी समेत कई BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार; ममता पर बंगाल को नार्थ कोरिया बनाने का आरोप