विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nabanna Abhiyan: पश्चिम बंगाल में बवाल, सुवेंदु अधिकारी समेत कई BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार; ममता पर बंगाल को नार्थ कोरिया बनाने का आरोप

By Monika MinalEdited By:
Published: Tue, 13 Sep 2022 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 13 Sep 2022 02:33 PM (IST)

Nabanna Abhiyan रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच शुरू झड़प ने भीषण बवाल ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बवाल, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
पश्चिम बंगाल में बवाल, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

 कोलकाता, एजेंसी। Nabanna Abhiyan Clash : कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी व लाकेट चटर्जी समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को BJP की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ राज्य सचिवालय 'नवान्न (Nabanna)' तक प्रदर्शन मार्च निकाला गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई। इस बीच भड़की हिंसा में पुलिस वाहन में आग लगा दी गई।

राज्य में तानाशाही कर रहीं हैं ममता- BJP

हावड़ा के संतरागाछी इलाके में इस विरोध प्रदर्शन को रोकने व वर्करों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। नवान्न अभियान में शामिल भाजपा नेताओं को कोलकाता के हैस्टिंग्स ( Hastings) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता का समर्थन खो दिया और पश्चिम बंगाल को उत्तर कोरिया बना दिया है। अधिकारी ने कहा, 'जनता का समर्थन नहीं होने के कारण ममता बनर्जी राज्य में तानाशाही कर रहीं हैं। सोमवार से यहां पुलिस जो कर रही है उसे इसका भुगतान करना होगा। BJP आ रही है।'

राज्य सचिवालय 'नवान्न' मार्च  

शिक्षक भर्ती घोटाला समेत अन्य भ्रष्टाचारों के खिलाफ BJP की ओर से 'नवान्न अभियान' (राज्य सचिवालय मार्च) आयोजित  किया गया जिसे रोकने के लिए पुलिस ने पहले ही कई वर्करों को हिरासत में ले लिया। इस क्रम में जगह-जगह वर्करों व पुलिस के बीच झड़प हो रही है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

अभियान के लिए जा रहे BJP वर्करों व पुलिस के बीच झड़प 

रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच शुरू झड़प ने भीषण बवाल का रूप ले लिया है। दरअसल BJP वर्कर रानीगंज रेलवे स्टेशन से नवान्न अभियान के लिए निकल रहे थे। इसके मद्देनजर रानीगंज में पुलिस पहले से ही सतर्क थी और कई वर्करों को एहतियातन हिरासत में ले लिया था। इसके बाद बोलपुर रेलवे स्टेशन में भी BJP वर्करों व पुलिस आपस में भिड़ गए। बता दें कि पुलिस ने कोलकाता से इस अभियान में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे वर्करों को रोका था।

पुलिस बाधित करेगी, फिर भी निकालेंगे मार्च- BJP प्रदेश अध्यक्ष

BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को कहा कि अनुमति न मिलने पर भी घोषित कार्यक्रम अपने तय समय पर होगा। हमें इतनी उम्मीद नहीं थी कि अनुमति मिलेगी। तृणमूल सरकार ने हमें जिला से लेकर ब्लाक तक सड़क सभा करने से भी रोका। इस में ऐसी नई बात क्या है कि वे हमें नवान्न अभियान करने से नहीं रोकेंगे? लेकिन हमने यह आंदोलन करने का जो निर्णय लिया है यह पूरे राज्य के लोगों की मांग है- चोरों को पकड़ों और जेल में भरो। पुलिस बाधा देंगे फिर भी हम लोग मार्च निकालेंगे।