Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल पंचायत चुनाव से पहले राज्य में तनाव, कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या; अधीर रंजन ने TMC को घेरा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 12:35 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस नेता की हत्या के बाद से तनाव बना हुआ है। कांग्रेस नेतृत्व ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी काजल शेख और सफ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बंगाल पंचायत चुनाव से पहले राज्य में तनाव, कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या; अधीर रंजन ने TMC को घेरा

    कोलकाता, एजेंसी। कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की हत्या के बाद से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तनाव बना हुआ है।

    शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि 9 जून को खारग्राम में फुलचंद शेख (42) को नजदीक से गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि शुक्रवार को आगामी राज्य पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का पहला दिन था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलेंगे अधीर चौधरी

    अधीर चौधरी आज घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शेख अपने बेटे के साथ अपने आवास के सामने बैठे थे, जब तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता रफीक के नेतृत्व में बदमाशों के एक समूह ने उन पर हमला किया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया है कि शेख को बचाने की कोशिश करने वाले तीन अन्य लोगों पर भी सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

    TMC की ओर से आई प्रतिक्रिया

    जिला तृणमूल नेतृत्व ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है, लेकिन जिले में तनाव बना हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मामले में मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जिला पुलिस ने आज सुबह इस जघन्य हत्याकांड के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में काजल शेख और सफीक शेख हैं।

    सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए दोनों आरोपी

    कांग्रेस नेतृत्व ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी सक्रिय रूप से राज्य की सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए थे। इस बीच, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जघन्य हत्या को लेकर राज्य प्रशासन के खिलाफ तीखा हमला किया है।