विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: राजबांध रेलवे स्टेशन पर खड़ी दुरंतो एक्सप्रेस से अचानक निकला धुआं, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; Video

Published: Fri, 23 Feb 2024 01:16 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के राजबांध रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल हावड़ा से दिल्ली जा रही ...और पढ़ें

हावड़ा से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस से अचानक निकला धुआं
हावड़ा से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस से अचानक निकला धुआं

एएनआई, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के राजबांध रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, हावड़ा से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा।

जानकारी के मुताबिक, जिस दौरान यह घटना हुई, तो उस समय ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी थी, जिस कारण बिना देरी किए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत धुएं पर काबू पा लिया। इसके बाद बिना किसी परेशानी के ट्रेन आगे बढ़ गई। फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। 

पटरी से उतरी मालगाड़ी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की रात आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास रायनपाडु में भी एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, मंदरूपकर रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि यहां एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh: विजयवाड़ा के पास टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

पहले भी हुआ हादसा

इससे पहले भी गुरुवार को ओडिशा के ढेंकनाल जिले के जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन पर गोबिंदपुर के पास एक ट्रेन के इंजन में भीषण आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें: Kerala: कोझिकोड में CPI (M) नेता की हत्या, पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट