विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala: कोझिकोड में CPI (M) नेता की हत्या, पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

Published: Fri, 23 Feb 2024 09:56 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2024 10:49 AM (IST)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक स्थानीय नेता पीवी सत्यनाथन की कुल्हाड़ी मारकर एक मंदिर में हत्या कर दी गई ...और पढ़ें

मंदिर में उत्सव के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) नेता की हत्या (फोटो सोर्स: ANI)
मंदिर में उत्सव के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) नेता की हत्या (फोटो सोर्स: ANI)

एजेंसी, कोझिकोड। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक स्थानीय नेता, पीवी सत्यनाथन की केरल के कोझिकोड जिले के कोयीलांडी में एक मंदिर उत्सव के दौरान हत्या कर दी गई।

उत्सव के दौरान हमला

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात चेरापुरम मंदिर में एक उत्सव के दौरान हुई। ​​​​​​​CPI (M) ​​के जिला सचिव पी मोहनन ने दावा किया कि सत्यनाथन ​​​​​​​पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। CPI (M) नेता की हत्या के विरोध में आज कोयीलांडी में बंद की घोषणा की गई है।

पड़ोसी ने आपसी रंजिश में की हत्या

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सीपीआई (एम) नेता की उसके पड़ोसी ने ही हत्या की है। गुरुवार रात करीब 10.30 बजे अभिलाष (35) ने धारदार हथियार से हमला किया था।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या आपसी रंजिश के कारण हुई है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने किया सरेंडर

अपराध करने के बाद अभिलाष ने खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh: विजयवाड़ा के पास टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

यह भी पढ़ें: Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में गई जान, डिवाइडर से टकराई थी कार