विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Andhra Pradesh: विजयवाड़ा के पास टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

Published: Fri, 23 Feb 2024 09:17 AM (IST)

मंदरूपकर रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास रायनपाडु में एक मालगाड़ी ...और पढ़ें

रायनपाडु में एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे
रायनपाडु में एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

एजेंसी, विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास रायनपाडु में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, मंदरूपकर रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि यहां एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए।

हालांकि, इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

हादसे के कारणों की हो रही जांच

रेलवे अधिकारी फिलहाल पटरी से उतरने के कारणों की जांच कर रहे हैं और हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। पीआरओ ने कहा कि कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जिससे उनके शेड्यूल में देरी हुई है। अधिकारी ने कहा, "अधिकारी स्थिति को सुलझाने और रेल सेवाओं की सुचारू बहाली सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।"

ओडिशा में भी हुआ हादसा

गुरुवार को ओडिशा के ढेंकनाल जिले के जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन पर गोबिंदपुर के पास एक ट्रेन के इंजन में भीषण आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।