Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bengal News: भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा- बंगाल में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 05:17 PM (IST)

    Bengal News भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर हुए हमले की निंदा करते हुए घोष ने कहा कि राज्य भर में हिंसा का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लोगों द्वारा जिस तरह से हमला किया जा रहा है।

    Hero Image
    Bengal News: कहा- पंचायत चुनाव के पहले फिर से हिंसा का माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Bengal News: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मेदिनीपुर से सांसद दिलीप घोष ने शुक्रवार को ममता सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था व प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। दक्षिण 24 परगना के झडख़ाली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर हुए हमले की निंदा करते हुए घोष ने कहा कि राज्य भर में हिंसा का माहौल है। इस घटना को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लोगों द्वारा जिस तरह से हमला किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव से पहले हिंसा का माहौल

    ऐसा लगता है कि पंचायत चुनाव के पहले राज्य में फिर से हिंसा का माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि घोष ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा तृणमूल के इस हथकंडे से डरने वाली नहीं है, बल्कि हिंसा का डटकर मुकाबला करेगी। घोष पश्चिम मेदिनीपुर के खडग़पुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    घोष ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी तृणमूल को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी व सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के अंदर ही कलह की स्थिति है। तृणमूल जहां भी विजया सम्मिलनी का आयोजन कर रही है वहां खुद इनके कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो रहे हैं। आपस में ही बमबारी हो रही है, गोलियां चलाई जा रही है। इसके अलावा हमारे कार्यकर्ताओं पर भी हमले किए जा रहे हैं।

    पुलिस तृणमूल को संभालने में ही व्यस्त

    घोष ने जोर देकर कहा कि बंगाल में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। पुलिस तृणमूल को संभालने में ही व्यस्त है, जिससे स्थिति और बदतर होती जा रही है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भाजपा नेता पर हमला किया गया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें कोलकाता के नेशनल मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को उन्हें देखने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल भी अस्पताल गई थीं।

    यह भी पढ़ें- MP News: मंदिर में की चोरी, फिर लिखा माफीनामा, कहा- चोरी करने के बाद हो रही परेशानी, हुआ काफी नुकसान, मुझे माफ करना

    यह भी पढ़ें- Cattle Smuggling Case: अनुब्रत मंडल की बेटी को फिर ED का समन, दो नवंबर को किया तलब

    comedy show banner
    comedy show banner