Kolkata: राणाघाट ज्वेलरी शोरूम में डकैती में शामिल एक घायल बदमाश की कोलकाता के अस्पताल में मौत
बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट में हाल में एक प्रतिष्ठित ज्वलेरी कंपनी सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरूम में हुई भीषण डकैती की घटना में शामिल एक घायल बदमाश की कोलकाता के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक का नाम मणिकांत कुमार यादव (19) है। वह बिहार का रहने वाला था।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट में हाल में एक प्रतिष्ठित ज्वलेरी कंपनी सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरूम में हुई भीषण डकैती की घटना में शामिल एक घायल बदमाश की कोलकाता के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
29 अगस्त को शोरूम से करोड़ों के गहने लूटकर भाग रहे डकैतों के दल की पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ हुई थी जिसमें गोली लगने से दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों घायलों सहित चार डकैतों को पकड़ लिया था, जबकि उनके बाकी साथी भाग निकले थे। मृतक का नाम मणिकांत कुमार यादव (19) है। वह बिहार का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक इलाज के दौरान कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में घायल छोटू यादव नाम का एक अन्य आरोपित कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में भर्ती है।
उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को राणाघाट मिशन रोड के पास एक नामी कंपनी के ज्वेलरी शोरूम पर आठ लुटेरों का दल दिनदहाड़े धावा बोलकर करोड़ों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो गहने लूटकर फायरिंग करते भाग रहे डकैतों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मणिकांत यादव और छोटू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें पहले राणाघाट सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में वहां से जेएनएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कुछ दिन पहले हालत बिगड़ने पर मणिकांत को कोलकाता के एनआरएस अस्पताल रेफर किया गया था।
बता दें कि इस डकैती कांड में पकड़े गए डकैतों में कुंदन यादव भी शामिल है, जो एक अप्रैल को पूर्व बर्द्धमान जिले के शक्तिगढ़ में दुर्गापुर के कोयला करोबारी व भाजपा नेता राजू झा की हत्या के आरोपितों में से एक है। आगामी बुधवार को उसकी 14 दिनों की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद पूर्व बर्द्धमान जिला पुलिस भी राजू झा हत्याकांड में कुंदन यादव की हिरासत की मांग के लिए अदालत में अर्जी दायर कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: लाल डायरी लहराने वाले राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में हुए शामिल, CM शिंदे बोले- आप भी मेरी तरह निकले
यह भी पढ़ें- G20 Summit: इंडिया Vs भारत विवाद के बीच पीएम मोदी के सामने रखी नेमप्लेट ने खींचा सबका ध्यान, क्या है इसकी वजह?