Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    G20 Summit: इंडिया Vs भारत विवाद के बीच पीएम मोदी के सामने रखी नेमप्लेट ने खींचा सबका ध्यान, क्या है इसकी वजह?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में कई विश्व नेताओं को जी 20 (G20 Summit) संबोधित किया। इस दौरान बैठक में पीएम मोदी के टेबल पर इंडिया की जगह भारत का टैग देखा गया। इसके बाद से इन अटकलों को बल मिला कि केंद्र आधिकारिक राज्य का शीर्षक इंडिया से बदलकर भारत कर सकती है।

    By Shalini KumariEdited By: Shalini KumariUpdated: Sat, 09 Sep 2023 01:09 PM (IST)
    Hero Image
    पीएम मोदी के टेबल पर लगा भारत का टैग

    नई दिल्ली, एजेंसी। देश के नाम को लेकर राजनीति काफी गरमाई हुई है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में अपना उद्घाटन भाषण दिया। उसमें पीएम के सीट पर 'भारत' देश टैग लगा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, जहां एक ओर देश के नाम 'इंडिया' को 'भारत' करने पर विवाद है, इसी बीच यह तस्वीर सामने आई है। अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने विश्व नेताओं का स्वागत किया और मोरक्को में आए भूकंप पर दुख व्यक्त किया।

    टेबल पर लगा भारत का टैग

    इस बैठक में सभी विश्व नेताओं के टेबल पर उनके देश का नाम लिखा होता है, जिसका वह प्रतिनिधित्व करने के लिए बैठक में पहुंचे होते हैं। इस दौरान पीएम मोदी के टेबल पर 'इंडिया' नहीं बल्कि 'भारत' का टैग लगा हुई था। इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

    अटकलें हुई तेज

    दरअसल, राष्ट्रपति भवन की ओर से जी 20 रात्रिभोज के निमंत्रण में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा था, जिसे पढ़े जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद से इन अटकलों को बल मिला कि केंद्र आधिकारिक राज्य का शीर्षक इंडिया से बदलकर भारत कर सकती है।

    विपक्ष ने साधा निशाना

    इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह नाम बदलने का प्रयास है, क्योंकि उनके गठबंधन के नाम में INDIA (इंडिया नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) लिखा है।

    ध्यान भटकाने वाली राजनीति

    शुक्रवार (8 सितंबर) को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नाम परिवर्तन विवाद पर बात करते हुए इसे ध्यान भटकाने वाली रणनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने घबराकर यह प्रतिक्रिया दी है, सरकार में थोड़ा डर है और इस बात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी परेशान है, इसलिए वह देश का नाम बदलने के लिए बेताब हैं।

    राहुल गांधी ने कहा

    संविधान में हमारे जो नाम है, मैं उससे खुश हूं। 'इंडिया दैट इज भारत' मेरे लिए पूरी तरह से काम करता है। मुझे लगता है कि ये घबराहट भरी प्रतिक्रियाएं हैं, सरकार में थोड़ा डर है और यह ध्यान भटकाने की रणनीति है।

    उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के हमारे गठबंधन के लिए इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) नाम एक शानदार विचार है, क्योंकि यह दर्शाता है कि हम कौन हैं।

    राहुल गांधी ने कहा, "हम खुद को भारत की आवाज मानते हैं, इसलिए यह नाम हमारे लिए बहुत अच्छा है, लेकिन असल में ये बात प्रधानमंत्री को बहुत परेशान कर रही है, इसलिए वह देश का नाम बदलना चाहते हैं, जो बेतुका है।"

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लिए हमने गठबंधन बनाया है और इसे इंडिया नाम दिया है। खरगे ने कहा था, "जैसे ही हमने यह नाम रखा, बीजेपी के लोग घबरा गए। अब, वे कह रहे हैं कि देश का नाम 'भारत' होना चाहिए, जो कि संविधान में लिखा है।"

    यह भी पढ़ें: G20: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास... विश्व को PM मोदी का मंत्र; संबोधन की खास बातें

    यह भी पढ़ें: G20 Summit: भारत, अमेरिका, सऊदी और यूरोप के बीच होगी बहुत बड़ी डील, चीन को लगेगा झटका!