इलेक्ट्रिक टूथब्रश ने खोला पति की बेवफाई का राज, जानिए महिला ने कैसे जुटाए सबूत
Electric Toothbrush Exposes Husbands Affair एक महिला ने इलेक्ट्रिक टूथब्रश के डेटा का उपयोग करके अपने पति की बेवफाई का पता लगाया। महिला को शक था कि उसके पति का अफेयर चल रहा है क्योंकि वह काम पर ज्यादा समय बिता रहे थे और अपनी शक्ल-सूरत पर भी ज्यादा ध्यान दे रहे थे। महिला ने एक निजी जासूस की मदद ली जिसने टूथब्रश के जरिए...
डिजिटल डेस्क, लंदन/नई दिल्ली। अभी तक आपने फोन, मैसेज और वॉट्सएप चैट के जरिए बेवफाई का पता लगाने की बारे में सुना होगा, लेकिन अब यह तकनीक पुरानी बात हो चुकी है। हाल ही में ब्रिटेन में एक महिला ने इलेक्ट्रिक टूथब्रश के जरिये अपने पति की बेवफाई का पता लगाया है। आप भी रह गए न हैरान, चलो अब बताते हैं कैसे...
दरअसल, लंदन में रहने वाली एक महिला को अपने पति पर छोटी-छोटी बातों को अनसुना करने, वर्कप्लेस पर ज्यादा वक्त बिताने, कुछ नए शौक अपनाने और शक्ल-सूरत पर ज्यादा देने के चलते शक हुआ कि उसका कहीं अफेयर चल रहा है, लेकिन महिला के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं था। इसके बाद महिला ने एक निजी जासूस (private detective) की मदद ली।
महिला ने डिटेक्टिव की ली मदद
महिला के प्राइवेट इंवेस्टिगेटर पाल जोंस ने बताया कि उनकी क्लाइंट को अपने पति पर शक था। वह परिवार के साथ इलेक्ट्रिक टूथब्रश का उपयोग कर रही थीं और एप के जरिये बच्चों के ब्रशिंग पैटर्न पर नजर रख रही थीं।
एक दिन, उन्होंने अपने पति के ब्रशिंग सेशन को ट्रैक किया और पाया कि उसकी ब्रशिंग टाइमिंग उन समय थी, जब वह काम पर होने का दावा करता था।
दरअसल, वह प्रत्येक शुक्रवार को जब घर पर कोई नहीं होता था, तब अपनी प्रेमिका को घर पर बुलाता था। इसके बाद महिला ने सबूत के साथ अपने पति से बात की और आखिर में पति ने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की बात स्वीकार की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।