High heels permit: इस शहर में हाई हील्स पहनने के लिए लेना पड़ता है परमिट, आखिर क्यों बनाया गया यह नियम?
High heels permit footwear laws अभी तक आपने किसी क्षेत्र विशेष में जाने शराब ले जाने या फिर अन्य काम के लिए परमिट के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जहां हाई हील के जूते-चप्पल पहनने के लिए भी परमिट लेना पड़ता है। यहां बिना परमिट लिए कोई भी हाई हील्स नहीं पहन सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/वॉशिंगटन। अभी तक आपने शराब या किसी अन्य प्रतिबंधित वस्तु को लेकर परमिट की आवश्यकता के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपसे कहा जाए कि अब से हाई हील्स के लिए अनुमति (Permit for High Heels) लेनी होगी। आप भी हो गए न हैरान, लेकिन आप जानते हैं दुनिया में एक शहर ऐसा भी है, जहां हाई हील के जूते-चप्पल पहनने के लिए भी परमिट लेना पड़ता है। यहां बिना परमिट लिए कोई भी हाई हील्स नहीं पहन सकता है।
दुनिया भर में महिलाएं हाई हील्स पहनने को फैशन और कॉन्फिडेंस के सिंबल के तौर देखती हैं। हील्स की शौकीन महिलाओं के हील कलेक्शन में स्टिलेटो से लेकर ब्लॉक, वेजेस, किटन, कोन और पंप्स हील्स होती हैं, जिनमें वे ऑकेजन और ड्रेस के अकॉर्डिंग पेयर करती हैं।
हाई हील्स पहनने के लिए कहां लेना होगा परमिट?
हाई हील्स लेने से पहले परमिट लेना पड़े तो हील्स की शौकीन महिलाओं के लिए यह बहुत अनोखी बात हो जाएगी, लेकिन कैलिफोर्निया के कार्मेल बाय द सी (Carmel-by-the-Sea) शहर में यह अनोखा नियम है। यहां यदि आपके जूते या चप्पल की एड़ी दो इंच से अधिक ऊंची है, तो बिना अनुमति के इन्हें पहनना अवैध माना जाएगा। यह अनुमति पत्र मुफ्त में जारी की जाती है।
कब से लागू यह नियम?
यह नियम कोई हाल फिलहाल में लागू नहीं हुआ है, बल्कि 1963 से लागू है। दरअसल, इस शहर की पहचान इसके आकर्षक, यूरोपीय शैली के कंक्रीट के रास्तों और असमान फुटपाथों से है। यहां मोटेरी पाइंस और साइप्रस के बड़े पेड़ हैं, जिनकी जड़ें कंक्रीट के फुटपाथों को ऊपर धकेलती हैं। इस कारण ऊंची एड़ी के जूतों से ठोकर खाकर गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
इसके चलते सुरक्षा के लिए परमिट की व्यवस्था की गई है, जिसमें स्पष्ट है कि अगर कोई महिला हाई हील्स पहनने के चलते गिरती है और घायल होती है तो किसी भी तरह से सिटी प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। हालांकि, पिछले 40 सालों में इस नियम के उल्लंघन करने के लिए किसी को सजा नहीं दी गई है।
View this post on Instagram
यहां अधिकतर महिलाएं परमिट लेने को एक स्मृति चिन्ह या इंट्रेस्टिंग एक्सपीरिएंस के तौर पर लेती हैं। अगर आप भी कैलिफोर्निया के कार्मेल बाय द सी शहर घूमने जाने की योजना बना रही हैं और हाई हील्स पहनना चाहती हैं तो पहले सिटी हॉल जाकर परमिट लेना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।