Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video : पांडा का मस्त अंदाज देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- लाइफ हो तो ऐसी!

    By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 04:01 PM (IST)

    Viral Video सोशल मीडिया पर एक पांडा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह पांडा मस्ती से पानी के नहाता हुआ नजर रहा है। इस वीडियो पर 8.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 149 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। पूरी खबर पढ़ें क्या है इस वीडियो की कहानी-

    Hero Image
    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो देखने में मनोरंजन और आनंद दोनो मिलता है। पशुओं के कई बार फोटो और वीडियोस लोगों को भावुक कर देते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांडा का जबरदस्त अंदाज

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पांडा का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक पांडा पानी में लेट कर मस्ती से खेलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के शुरुआत में वह पानी के भीतर बहुत चिल्ड दिखाई दे रहा। ऐसा लग रहा मानों वह पानी से बाहर ही नहीं निकलना चाहता है।

    पांडा का वीडियो हुआ वायरल

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 8.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 149 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

    एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही।'

    comedy show banner
    comedy show banner