विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : बिल्लियों ने की शानदार ट्रेन की सवारी, वीडियो देख लोट-पोट हुए लोग

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Sun, 20 Aug 2023 02:53 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर कुछ बिल्लियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बिल्लियां ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया परजानवरों के वीडियो देखने में मनोरंजन और आनंद दोनो मिलता है। पशुओं के कई बार फोटो और वीडियोस लोगों को भावुक कर देते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।

बिल्लियों की मस्ती देख नहीं रूकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में ढेर सारी बिल्लियां कार्टून से बने एक ट्रेन में बैठी हुई हैं। इस ट्रेन के डिब्बे एक रस्सी से बंधे हैं, जिसे एक शख्स खींच रहा है।

वहीं कई और बिल्लियां भी हैं, जो डिब्बे में बैठी बिल्लियों को उतारने के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं। लेकिन डिब्बे में बैठीं बिल्लियां टस से मस नहीं हो रही हैं।

बिल्लियों का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 12 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 700 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही हैं।'