यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Viral Video : सोती हुई बिल्ली को उसके ही भाई-बहनों ने किया परेशान, वीडियो देख लोट-पोट हुए लोग
Viral Video सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बिल्ली ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है कि जानवरों के वीडियो देखने में मनोरंजन और आनंद मिलता है। पशुओं के कई बार फोटो और वीडियोस लोगों को भावुक कर देते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।
Living with siblings.. 😂 pic.twitter.com/ViCcizhVFp
— Buitengebieden (@buitengebieden) August 17, 2023
चैन से नहीं सो पा रही बिल्ली
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक बिल्ली आराम से सो रही है। वहीं, उसके बगल में लेटे उसके साथी भाई-बहन उसे चैन से सोने नहीं दे रहे और लगातार उसके मुंह और शरीर पर अपनी पूंछ और अपने पैरों से उसे मार रहे हैं।
बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 409 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 12 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 700 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' मेरे भाई बहन भी मेरे साथ यही करते हैं।'
