विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : बिल्ली ने सोने के लिए चुना शख्स का हाथ, वीडियो देख लोग हुए भावुक

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Wed, 16 Aug 2023 03:57 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बिल्ली ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है कि जानवरों के वीडियो देखने में मनोरंजन और आनंद मिलता है। पशुओं के कई बार फोटो और वीडियोस लोगों को भावुक कर देते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।

बिल्ली की पसंदीदा जगह

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक बिल्ली फर्श पर टहलती हुई नजर आ रही है। चलते-चलते वह बिल्ली आराम करने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन वह फर्श पर नहीं बल्कि एक आदमी के हाथों के पास आकर अपना सिर रखकर सो जाती है।

बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 4.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 121 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' यह सच में काफी क्यूट है।'