यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Viral Video : खरगोश ने बिल्ली को दिया मसाज, वीडियो देख लोग बोले- वाह! लाइफ हो तो ऐसी…
Viral Video सोशल मीडिया पर एक बिल्ली और एक खरगोश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है कि जानवरों के वीडियो देखने में मनोरंजन और आनंद मिलता है। पशु वीडियो के आज के संस्करण में, एक बहुत ही मनोरम और हास्यापद क्षण कैद किया गया है, जहां दो जानवरों का मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को आकर्षित कर रही है।
खरगोश का एक नम्बर मसाज
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो खरगोश और एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में दिखा जा सकता है कि फर्श पर एक कालीन बिछी हुई है, जिसपर एक बड़ी सी बिल्ली बैठी हुई है। वही उसके बगल में एक खरगोश भी बैठा हुआ है।
Massage time.. 😂 pic.twitter.com/6SbYy6PINB
— Buitengebieden (@buitengebieden) August 12, 2023
पहले तो खरगोश अपने मुंह से बिल्ली की पीठ छूता है। वहीं, बाद में वह अपने अगले दोनों हाथों से बिल्ली की पीठ पर जोरों से मसाज करने लगता है। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहता है।
खरगोश और बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 6.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 1100हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही।'
