विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : मजे से खीरा खाते हुए नजर आए दो खरगोश, डॉग ने कसा किनारा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Thu, 10 Aug 2023 03:46 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर दो खरगोश और एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो खरगोश और एक डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो खरगोश और एक डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। वही, बात अगर जानवरों के वायरल वीडियो की करें तो यह लोगों का सबसे पसंदीदा सेगमेंट होता है। जीव-जंतु, पशु-पक्षियों के वीडियो लोगों को खूब निभाते हैं। यही कारण है कि इन वीडियो पर सबसे ज्यादा लाइक और व्यूज आते हैं।

दो खरगोशों का खाना

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो खरगोश और एक डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में दिखा जा सकता है कि दो खरगोश, जिसमें से एक का रंग सफेद है, जबकि दूसरा काले रंग का है। यह दोनों एक टेबल पर रखा बड़ा- सा खीर फटाफट खा रहे हैं।

वही, उनके बगल में बैठा एक डॉग उन दोनों को खीर खाते चुपचाप देख रहा है। लगातार देखने के बाद डॉग चुपचाप साइड में अपना मुंह बना कर बैठ जाता है। मानो, ऐसा लग रहा हो कि दोनों खरगोश उसे खाने के लिए पूछ नहीं रहे तो वह भी कोई खास उसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहा।

खरगोश और कुत्ते का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 17 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 218 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 27 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही।'