विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : छोटी बच्ची ने घोड़े को लगाया गले, वीडियो देख लोग बोले- सो क्यूट!

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 14 Aug 2023 03:30 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर एक बच्ची और एक घोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ...और पढ़ें

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है कि जानवरों के वीडियो देखने में मनोरंजन और आनंद मिलता है। पशुओं के कई बार फोटो और वीडियोस लोगों को भावुक कर देते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।

छोटी बच्ची ने घोड़े को किया प्यार

ऐसी ही प्यारी छोटी बच्ची और एक घोड़े का वीडियो तेजी से इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्तबल में एक घोड़ा बंधा हुआ है, जिसके पास एक छोटी सी बच्ची खेलते हुए नजर आती है। पिंक टॉप और जींस पहनी यह बच्ची मासूमियत के साथ घोड़े के माथे को चुमती हुई दिखाई देती है।

वहीं, बच्ची के प्यार में घोड़ा भी डूब जाता है और बच्ची के अपनेपन को महसूस करने लगता है। बच्ची उसे गले लगाती है तो वह अपनी आंखे बंद कर के उसे प्यार से पकड़ लेता है।

छोटी बच्ची का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 181 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 9 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' मेरी तो आंखें भर आईं।'