विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : बंदरों ने पानी के किनारे लिया स्पा का मजा, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Thu, 17 Aug 2023 04:40 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर कुछ बंदरों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये बंदर ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया सबसे ज्यादा कोई वीडियो वायरल होते हैं या पसंद किए जाते हैं, तो वह जानवरों के वीडियो होते हैं। बहुत सारे लोगों का मूड अच्छा हो जाता है, जब वे जानवरों के वीडियो देखते हैं। कई बार पशु-पक्षी के वीडियो देख लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं तो कई बार ये वीडियोज लोगों कोन हंसा जाते हैं।

बंदरों की आरामतलबी देख आप भी रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ बंदर पानी में तैरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तैरने के बाद ये बड़े आराम से पानी के किनारे आकर आराम से स्पा का भी मजा ले रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि किस तरह ये बंदर पानी के किनारे लगे पत्थरों पर अपने दोनों हाथो को ऊपर रखकर आधी शरीर पानी में रखें हुए हैं। कुछ बंदरों को नींद में भी देखा जा सकता है।

बंदरों का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 62 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' मेरी तो यह देखकर हंसी ही नही रुक रही हैं।'