विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : सड़क किनारे बैठी बिल्ली को बच्चे ने कुछ यूं सहलाया, वीडियो देख भावुक हुए लोग

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 21 Aug 2023 04:08 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे और एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बिल्ली और एक बच्चे का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बिल्ली और एक बच्चे का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो बहुत आकर्षित करते हैं। पशुओं के फोटो और वीडियोस लोगों को भावुक कर देते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भाते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।

बच्चे और बिल्ली का मनमोहक दृश्य

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बिल्ली और एक बच्चे का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह किस तरह छोटा बच्चा सड़क किनारे बैठी बिल्ली को प्यार करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में जैसे ही बच्चा बिल्ली के सिर को सहलाता है, बिल्ली अपने आप भावुक होकर सड़क पर लेट जाती है।

बच्चे का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 12.7 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 329.7 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 49.9 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी तो आंखे भर आईं।'