विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : डॉग ने महिला को कुछ यूं लगाया गले, दिल हार बैठे सोशल मीडिया यूजर्स

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 21 Aug 2023 03:35 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर कुछ डॉग्स के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये डॉग्स ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ डॉग का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ डॉग का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो देखने में मनोरंजन और आनंद दोनो मिलता है। पशुओं के कई बार फोटो और वीडियोस लोगों को भावुक कर देते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।

डॉग का मनमोहक अंदाज

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ डॉग का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह किस तरह डॉग्स महिलाओं को प्रेम से गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि किस तरह एक डॉग के माथे पर जब एक महिला चूमती है, तो वह भावुक होकर उसे गले लगा लेता है।

जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता है। ऐसे तमाम वीडियो नजर आते हैं, जहां महिलाओं के डॉग को प्रेम करने के दौरान डॉग्स का एक से बढ़कर एक रिएक्शन सामने आता है।

डॉग का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 10.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 189 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 24 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी तो आंखे भर आईं।'