यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Viral Video : वॉटर बबल्स के साथ खेलते हुए नजर आई पेंग्विन की टोली, वीडियो में नजर आया FULL ON मस्ती मूड!
Viral Video सोशल मीडिया पर कुछ पेंगुइन्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बिल्लियां ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर अगर जानवरों के वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इस बार पेंगुइन के जुंड का एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि पेंग्विन पक्षियों की श्रेणी में आते हैं और यह ऐसे पक्षी हैं जो बर्फीले समुद्रों और जमीन दोनों जगहों पर रहते हैं। पेंग्विन दूसरे पक्षियों की तरह हवा में उड़ नहीं सकते। वहीं, इनके पंखों की जगह पेंग्विन के Flippers होते हैं ,जिनकी सहायता से ये पानी पर तैरते हैं और बर्फ पर सरकते हैं।
पेंगुइन्स की मस्ती दिला देगी आपको बचपन की याद
सोशल मीडिया पर इन दिनों पेंगुइन्स का एक झुंड का वीडियो तेजी से वायरल हो नजर आ रहा है। इस वीडियो कि शुरुआत में ढेर सारे पेंगुइन्स के पानी वाली सतह पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खास बना रहा है इसमें उड़ने वाले रंग बिरंगे वॉटर बबल्स। सभी पेंगुइन्स इन वॉटर बबल्स को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इनके साथ वह मस्ती से खेल रहे हैं। वीडियो में कुछ पेंगुइन्स इन वॉटर बबल्स को अपने मुंह तो कुछ अपने हाथों से फोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।
पेंगुइन्स वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 803 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 6 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 300 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह! क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे मेरे बचपन की याद आ गई।'
