Viral Video: 'ये लड़की तो Human Calculator है' चुटकियों में सुलझाए गणित के मुश्किल सवाल तो यूजर्स के उड़े होश
Girl Math Skills Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को कैलकुलेटर से भी तेज गणित के सवालों को सुलझा रही है। इस लड़की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया पर अक्सर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकती तो वहीं कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जिसे देखकर यूजर्स के होश उड़ जाते हैं।
पलक झपकते ही सुलझा रही प्रश्न
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कैलकुलेटर को भी फेल हो जा रहा है। अक्सर हमें छोटे-छोटे सवालों के जवाब के लिए भी कैलकुलेटर की जरूरत पड़ती है, लेकिन एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी बच्ची मैथ्स के कठिन सवालों को पलक झपकते सुलझा दे रही है।
आम शब्दों में कहें तो, जब तक यूजर्स को सवाल समझ आ रहे हैं, तब तक वह लड़की जवाब दे दे रही है। जिस तरह से यह बच्ची मैथ्स के सवालों का जवाब दे रही है उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो
भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त, एसवाई कुरैशी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक लड़की का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स उस लड़की से गणित के कठिन सवाल पूछ रहा है और लड़की अपने हाथों को हवा में हिलाते हुए चुटकियों में जवाब दे रही है।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "यह एक भारतीय लड़की है जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है। गति पर ध्यान दें। अविश्वसनीय"
यह एक भारतीय लडकी हैं जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है। गति पर ध्यान दें।*🤷🏻♂️🆚Amazing. pic.twitter.com/MWT5cQFzd0
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) August 24, 2023
अब तक इस वीडियो को सात हजार से भी अधिक लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर लड़की के टैलेंट की तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा, "अद्भुत व अकल्पनीय क्षमता का प्रदर्शन.....", दूसरे यूजर ने लिखा, "मानवीय क्षमता का कोई ओर छोर नहीं।"
दरअसल, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा गया है कि यह लड़की भारतीय है, लेकिन जागरण इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि वीडियो में मौजूद यह लड़की भारतीय है या नहीं।
अबेकस स्टडी के जरिए सुलझाए प्रश्न
इसके अलावा, कई यूजर्स ने बताया कि यह अबेकस स्टडी है। आपको बता दें, अबेकस स्टडी कई स्कूलों में बच्चों को कराई जाती है। इसके जरिए बच्चे मानसिक गणना करने में सक्षम हो जाते हैं और तुरंत किसी सवाल का जवाब देना उनके लिए आसान हो जाता है। इस वायरल वीडियो में लड़की से मुश्किल से मुश्किल सवाल पूछे जा रहे हैं, तब भी वह आसानी से जवाब दे रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।