Viral Video : बिल्ली बनी इस शख्स की जिम ट्रेनर, वीडियो देख लोट-पोट हुए लोग
Viral Video सोशल मीडिया पर एक बिल्ली और एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बिल्ली आदमी को एक्सरसाइज कराती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर 10.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 225.5 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही।पूरी खबर पढ़ें क्या है इस वीडियो की कहानी-

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार इन वीडियोज को देख के हंसी नहीं रूकती तो कई बार ये हमें भावुक कर देते हैं। वहीं, बात बिल्लियों कि करे तो सोशल मीडिया पर समाने आने वाले वीडियो बहुत- सी ऐसी बिल्लियों की वीडियो सामने आती है, जिसमें इनके एक से बढ़कर एक नए-नए अंदाज लोगों को हैरत में दाल देते हैं।
Pawsonal trainer.. 😅 pic.twitter.com/8VGNfWguri
— Buitengebieden (@buitengebieden) August 24, 2023
छोटी बिल्ली की बड़ी कारस्तानी
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी-सी का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक छोट-सी बिल्ली एक शख्स को एक्सरसाइज कराती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि यह बिल्ली बेड पर बैठी हुई है। वहीं, एक लड़का बेड पर लेटकर बार-बार उठ रहा यह प्रक्रिया करने में बिल्ली इस शख्स की मदद करती हुई नजर आ रही है। ऐसा लग रहा मनो वह इस शख्स की जिम ट्रेनर हो।
बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 10.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 225.5 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 27 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।