Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video : फिटनेस फ्रीक बिल्लियों ने की ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे मोटिवेट

    By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 03:47 PM (IST)

    Viral Video सोशल मीडिया पर कुछ बिल्लियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह तीन बिल्लियां ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर 10.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 249 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। पूरी खबर पढ़ें क्या है इस वीडियो की कहानी-

    Hero Image
    सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ बिल्लियों का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो देखने में मनोरंजन और आनंद दोनो मिलता है। पशुओं के कई बार फोटो और वीडियोस लोगों को भावुक कर देते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिल्लियों का जबरदस्त अंदाज

    सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ बिल्लियों का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ बिल्लियां ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में दो बिल्लियां एक साथ ट्रेडमिल पर वॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं।

    वहीं, अचानक से एक और बिल्ली ट्रेडमिल के बीच में आती है और दोनों बिल्लियों के बीच खड़ी होकर वह भी चलने लगती है।  

    बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 10.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 249 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 24 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

    एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही।'

    comedy show banner
    comedy show banner