Viral Video: जयमाला के दौरान दुल्हे को भारी पड़ गया दुल्हन को गोद में उठाना, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Viral Video सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा जयमाला के दौरान स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में दुल्हन को उठाता हुआ नजर आ रहा है। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी-

नई दिल्ली, जेएनएन। शादी में ढेर सारी रश्मे-कसमें होती हैं, जिसे लोग कमरे में कैद करवाते हैं। कई बार तो कुछ ऐसे फनी मोमेंट कैमरे में कैद हो जाते हैं, जो बाद में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाते हैं। वहीं इन दिनों तो स्टेज पर दूल्हा या दुल्हन की कुछ हरकतें मजाक का कारण बन जाती है। नए-नए अंदाज में दूल्हा-दुल्हन की स्टाइल अक्सर आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। ऐसे वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रूकती है।
जयमाला के दौरान हुआ यह कांड
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे जयमाला के बाद स्टेज पर दूल्हा 'हीरो' बनने के चक्कर में स्टेज पर हंसी का पात्र बन जाता है। यही नहीं वह दुल्हन की भी हालत खराब कर देता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। क्लिप की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, कैसे शर्माती हुई दुल्हन को गोद में उठाने के चक्कर में दूल्हे को लेने के देने पड़ जाते हैं।
लोगो के कहने पर ना चले अपने सामर्थ्य अनुसार ही कार्य करे,
लोग आपकी गलतियों पर हसने को तैयार खड़े हैं। pic.twitter.com/bHKFgobkXu
— Hasna Zaroori Hai (@HasnaZarooriHai) January 2, 2023
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ' 'हंसना जरूरी है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 20 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 7 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 400 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हर जगह हीरो नहीं बनना चाहिए' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'हे भगवान ये क्या ही हो गया।', वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'आज कल लोग शादियों में कुछ भी करते हैं।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।