Viral Video: बंद अलमारी से कुछ इस तरह बाहर निकली बिल्ली, वीडियो देख लोगों ने दातों टेल दबाई उंगली
Viral Video सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बिल्ली बेहद अनूठे ढंग से एक लकड़ी की अलमारी से बाहर निकलती हुई नजर आ रही है। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी-

नई दिल्ली, जेएनएन। आप सभी ने बिल्लियों की अजब-गजब हरकतों के बारे में सुना होगा और देखा भी होगा। बिल्लियां बहुत नटखट होती हैं। यदि वह कहीं शांति से बैठी रहती हैं तो बहुत देर तक आराम ही करतीं हैं और यदि वह मस्ती के मूड में होती हैं तो उनकी शरारत नहीं रूकती। बिल्लियां कई सारी चीजे करने में माहिर होती हैं। कुछ इसी तरह की कॉपी कैट का वीडियों सोशल मीडिया पर सामने भी आता रहता है। वहीं बिल्लियों की बॉडी बहुत फेलेक्सीबल होती है। वो किसी भी रस्ते सी कैसे भी कर के निकल लेती हैं।
Cats are liquid.. 😂 pic.twitter.com/DBOJWJpA7y
— Buitengebieden (@buitengebieden) January 2, 2023
बिल्ली कुछ तरह निकली बाहर
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली का बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। हैरान करने वाले इस वीडियो में एक सफेद रंग की हटी-कटी बिल्ली एक अलमारी से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। क्लिप शुरू होते ही देखा जा सकता है की कमरे में एक बिल्ली खड़ी है, तभी अचानक से वह उस कमरे में लगी लकड़ी की अलमारी से एक और बिल्ली बाहर निकलती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अलमारी पूरी तरह से बंद थी, बावजूद इसके बिल्ली अपनी शरीर को जैसे तैसे कर के बाहर आती है।
बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बूटेनगीबिडेन' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 24 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 2 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 352 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह-वाह क्या बात है' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर मुझे मेरी आंखो पर यकीं नहीं हो नहीं हो रहा है।', वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'बाप रे क्या ये सच में हुआ है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।