विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: बीन बजाते सपेरे के सामने फन फैलाकर शख्स ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख मुस्कुरा उठेंगे आप

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sat, 31 Dec 2022 05:17 PM (IST)

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सपेरा सामान्य दिनों की तरह बीन बजाकर जीविकोपार्जन हेतु पैसे ...और पढ़ें

Viral Video: बीन बजाते सपेरे के सामने फन फैलाकर शख्स ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख मुस्कुरा उठेंगे आप
Viral Video: बीन बजाते सपेरे के सामने फन फैलाकर शख्स ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख मुस्कुरा उठेंगे आप

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों में वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कई वीडियो बेहद फनी होते हैं। ये वीडियो दिल को गुदगुदाने वाले होते हैं। इन वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें एक सपेरा को बीन बजाना महंगा पड़ा है। जब बीन बजाने के दौरान ही नागिन बन शख्स सपेरे के पास आ खड़ा हो जाता है। यह देख सपेरा उल्टे पांव भाग खड़ा होता है।

View this post on Instagram

A post shared by 🦋 MAHI 🦋 (@butterfly__mahi)

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सपेरा सामान्य दिनों की तरह बीन बजाकर जीविकोपार्जन हेतु पैसे इकठ्ठा कर रहा है। आज भी अपने बीन से बेहतरीन धुन निकालने की कोशिश में है। इसी ख्याल में वह एक दुकान के बाहर खड़े होकर बीन बजाने लगता है। वह कुछ पल ही बीन बजाता है। तभी दुकान के अंदर से एक शख्स निकलकर नागिन की मुद्रा में पोज बनाकर नाचने लगता है।

हालांकि, सपेरा बीन बजाने में मस्त रहता है। इसके लिए वह बेखबर रहता है। जब उसकी नजर शख्स पर पड़ती है, तो सामने शख्स को नागिन की तरह डांस करता देख डर जाता है। मानो उसे ऐसा लगता है कि कोई नागिन खड़ी होकर नाच रही है। शख्स को मस्त मग्न होकर नाचता देख वह डर के मारे भाग खड़ा होता है। शख्स कुछ दूर तक सपेरा का पीछा करता है। फिर, नागिन डांस को रोककर वापस लौट जाता है। वहीं, सपेरा शख्स को निहारता रह जाता है।

इस वीडियो को butterfly__mahi ने शेयर किया है।

इस वीडियो को butterfly__mahi ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को  4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है-ये मेरा दोस्त है। इसने मुझे भी डसा है।

Image Credit: butterfly__mahi

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।