विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरकाशी में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर ही मौत; दो घायल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 17 Jun 2020 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 10:08 PM (IST)

चिन्यालीसौड़ में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

उत्तरकाशी में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर ही मौत; दो घायल
उत्तरकाशी में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर ही मौत; दो घायल

उत्तरकाशी, जेएनएन। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जबकि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया जा रहा है। 

दरअसल, उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में नागथली के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में डुंडा निवासी प्रमोद नौटयाल और टिहरी गढ़वाल के जखंड निवासी गबर सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चिन्यालीसौड़ के बमणती निवासी आरुष पुत्र उपेंद्र सिंह और पौड़ी गढ़वाल जिले के कोट ब्लॉक चराकोट निवासी सूरज सिंह रावत पुत्र जोत सिंह रावत घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने रेस्क्यू शव और घायलों को खाई से निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

यह वाहन चिन्यालीसौड़ से लंबगांव की ओर जा रहा था। इसी वाहन में जियो कंपनी के कर्मचारी थे, जो टावर को सही करने के लिए जा रहे थे। चिन्यालीसौड़ कुमराणा मोटर मार्ग पर नागथली के पास बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 

दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत 

वहीं, नैनीताल के बारापत्थर में दो वाहनों के बीच भिडंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दरअसल, मुताबिक खुर्पाताल निवासी सुरेंद्र सिंह कनवाल नैनीताल से मैक्स वाहन से अपने गांव की ओर जा रहे थे। बारापत्थर क्षेत्र में धामपुर बैंड के समीप सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो से उनके वाहन की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। अलबत्ता वाहन क्षतिग्रस्त होने से दोनों वाहनों के चालक आपस मे झगड़ने लगे। 

यह भी पढ़ें: कोटद्वार में फैक्ट्री में सो रहे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; फरार हुआ चालक

तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर एएसआई सत्येंद्र गंगोला अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुँचे। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद भी जब दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता रहा तो, पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहां भी दोनों पक्ष हंगामा काटते रहे। बाद में एक दूसरे के नुकसान की भरपाई करने की सहमति बनने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें: टिहरी जिले के चमियाला में आल्टो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।