विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी जिले के चमियाला में आल्टो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 14 Jun 2020 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 09:43 AM (IST)

राजस्व क्षेत्र चमियाला के अंतर्गत सीताकोट-सौंप मोटर मार्ग पर सौंप गांव के पास आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में ...और पढ़ें

टिहरी जिले के चमियाला में आल्टो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
टिहरी जिले के चमियाला में आल्टो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

टिहरी, जेएनएन। राजस्व क्षेत्र चमियाला के अंतर्गत सीताकोट-सौंप मोटर मार्ग पर सौंप गांव के पास आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार दोनों सौंप गांव से चमियाला बाजार आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार सीताकोट-सौंप मोटर मार्ग पर सौंप गांव के पास आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सौंप गांव निवासी 24 वर्षीय धनपाल और सरकंडा गांव निवासी 35 वर्षीय अरविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार के खाई में गिरते ही ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचना दी। 

ग्रामीणों की मदद से राजस्व विभाग की टीम ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। कार अरविंद सिंह चला रहे थे। तहसीलदार आरएस रावत ने बताया कि दोनों कार सवार पंजाब के एक होटल में नौकरी करते थे।

मंदाकिनी नदी में गिरी बाइक, दो घायल

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गंगतल महादेव के पास एक बाइक अचानक मंदाकिनी नदी में जा गिरी। इसमें सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि रविन्द्र कौशल ने बताया कि अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही एक बाइक अचानक गंगतल महादेव में अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरी। बाइक में सवार 25 वर्षीय विकास पुत्र कुंवर टम्टा व 29 वर्षीय पुरुषोत्तम पुत्र अनुसूया प्रसाद निवासी बोरा दुर्गाधार घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, दो लोग घायल Dehradun News

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर 108 घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया। सीएचसी अगस्त्यमुनि की अधीक्षक डॉ. नेहा ने बताया की एक व्यक्ति के सर पर चोट आई है तथा दूसरे के पांव में फ्रेक्चर आया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: चमोली में खाई में गिरी कार, मां-बेटी की मौत; दो लोग घायल Chamoli News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।