विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमोली में खाई में गिरी कार, मां-बेटी की मौत; दो लोग घायल Chamoli News

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 23 May 2020 04:39 PM (IST)

चमोली जिले में कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ जा रही एक कार बगोली के पास खाई में गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि दो अन्‍य लोग घायल हो गए।

चमोली में खाई में गिरी कार, मां-बेटी की मौत; दो लोग घायल Chamoli News
चमोली में खाई में गिरी कार, मां-बेटी की मौत; दो लोग घायल Chamoli News

कर्णप्रयाग(चमोली), जेएनएन। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग पर शनिवार दोपहर बगोली भैरव मंदिर के समीप एक आल्टो कार खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार कर्णप्रयाग के व्यापारी विजय गैरोला की पत्नी और पुत्री की मौत हो गई, जबकि वह और उनका पुत्र घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों को हेली सेवा से दून भेजा गया। 

कर्णप्रयाग के व्यापारी विजय प्रसाद गैरोला शनिवार को अपने परिवार के साथ आल्टो कार से नारायणबगड़ जा रहे थे। दोपहर दो बजे करीब बगोली भैरव मंदिर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 39 वर्षीय विजय गैरोला, उनकी पत्नी 35 वर्षीय रीना गैरोला, पुत्र 13 वर्षीय अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी 17 वर्षीय पुत्री लवली की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना कर्णप्रयाग प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा एवं चौकी प्रभारी सिमली अमित नौटियाल मयफोर्स घटनास्थल पहुंचे और घायलों को किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से 108 सेवा वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान रीना ने भी दम तोड़ दिया। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.मनोज मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विजय प्रसाद गैरोला व उनके पुत्र अनुराग गैरोला को हायर सेंटर रेफर किया गया है और हेली सेवा के माध्यम से घायलों को त्वरित उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

क्वारंटाइन अवधि पूरी कर घर लौट रहे शख्स की चालक समेत मौत

चमोली जिले के नारायणबगड़ से चिडिंगा सिलोडी जा रही बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वाहन सवार लोग चंडीगढ से अपने गांव के लिए आते वक्त भराडीसैंण में 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। फिलहाल, राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

यह भी पढ़ें: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, क्वारंटाइन अवधि पूरी कर घर लौट रहे शख्स की चालक समेत मौत

चमोली जिले के नारायणबगड़ से वापस चिडिंगा गांव सिलोडी जा रही बोलेरो तलसारी चट्टान के पास अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक दिनेश सिंह निवासी सिलोडी और वाहन सवार बिक्रम सिंह  निवासी सिलोडी की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो वाहन में दो ही लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह चंडीगढ़  रहता था और घर लौटते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर विक्रम को प्रशासन ने भराड़ीसैंण में 14 दिन तक क्वारंटाइन कर दिया था। क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद वह घर लौट रहा था और अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन में सवार चालक समेत दोनों लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: चमोली में खाई में गिरा मैक्‍स वाहन, दो लोग घायल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।