विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमोली में खाई में गिरा मैक्‍स वाहन, दो लोग घायल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 11 May 2020 12:03 PM (IST)

चमोली के देवाल मुदुली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

चमोली में खाई में गिरा मैक्‍स वाहन, दो लोग घायल
चमोली में खाई में गिरा मैक्‍स वाहन, दो लोग घायल

चमोली, जेएनएन। देवाल मुदुली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह की है। देवाल मुंदोली मोटर मार्ग पर उलंग्रा गांव के पास खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। साथ ही सेवा 108 की मदद से उक्‍त घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती कराया है।  घायलों की पहचान बीरेंद्र सिंह और  हरीश राम निवासी उलंग्रा चमोली के रूप में हुई है। बताया गया कि मैक्स वाहन उलंग्रा गांव के पास सड़क में खड़ा था। ढलान होने की वजह से वाहन खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें: कॉन्स्टेबल की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, अस्पताल में मौत; पीपीई किट देकर लौट रहे थे संजय

यह भी पढ़ें: राजस्व विभाग के संग्रह अनुसेवक की हादसे में मौत, विकासनगर में गहरी खाई में गिरी कार