Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी दिखाने की बात कहकर छह साल की पोती काे खेत में ले गया दादा, किया दुष्कर्म; अदालत ने सुनाई सजा

    Uttarakhand Crime उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक 6 साल की पोती से दुष्कर्म करने वाले उसके दादा को 20 साल की सजा सुनाई गई है । विशेष सत्र न्यायाधीश गुरुबख्श सिंह की अदालत ने दोषी राम सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है । घटना बीते साल मोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।

    By vijay mishraEdited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 27 Mar 2025 07:13 PM (IST)
    Hero Image
    Uttarakhand Crime: छह वर्ष की पोती से दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष का कारावास। जागरण ग्राफि‍क्‍स

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Uttarakhand Crime: विशेष सत्र न्यायाधीश गुरुबख्श सिंह की अदालत ने रिश्ते में पोती लगने वाली छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसे अदा नहीं करने पर एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्‍ची के पिता ने बनाया था धर्म पिता

    घटना बीते वर्ष मोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। विशेष लोक अभियोजक पूनम सिंह ने बताया कि 68 वर्षीय राम सिंह का बच्ची के घर आना-जाना था। बच्ची के पिता ने राम सिंह को धर्म पिता बनाया हुआ था। इस लिहाज से बच्ची उसे बाबा कहती थी।

    यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana पर बड़ा अपडेट, एक लाख किसानों की लगी लॉटरी

    जागरण ग्राफि‍क्‍स।

    घर के बाहर खेल रही थी छह वर्ष की मासूम

    26 जून की दोपहर राम सिंह अपनी पत्नी के साथ पीड़िता के घर आया हुआ था। कुछ देर बाद राम सिंह घर जाकर आराम करने की बात कहकर वहां से निकल गया। उस समय कक्षा एक में पढ़ने वाली छह वर्ष की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। राम सिंह उसे घर में टीवी दिखाने की बात कहकर थोड़ी दूर स्थित एक खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

    यह भी पढ़े - उत्तराखंड के इस शहर में 11 प्रजातियों के सांपों का आतंक, नाग के काटने से सबसे ज्यादा मौत

    खेत में रोती हुई मिली बच्‍ची

    इस घटना के कुछ देर बाद घर वालों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो वह खेत में रोती हुई मिली। राम सिंह भी वहीं मौजूद था। बच्ची से आप बीती सुनने के बाद स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर 28 जून 2024 को मोरी थाने में राम सिंह के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

    पुलिस ने तीन अगस्त 2024 को विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि न्यायालय में सुनवाई के दौरान उनकी ओर से 10 गवाह, मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके आधार पर गुरुवार को विशेष सत्र न्यायाधीश ने राम सिंह को दोषी करार देते हुए सजा सुनाईं।

    यह भी पढ़ें- ग्लेशियरों की सेहत पर गंभीर खतरा, 30 सालों में घटी 36 फीसद बर्फ; 200 करोड़ की आबादी के लिए बुरी खबर