विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरकाशी और कोटद्वार में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 20 Jun 2020 09:17 AM (IST)

उत्तरकाशी और कोटद्वार में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।

उत्तरकाशी और कोटद्वार में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल
उत्तरकाशी और कोटद्वार में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल

उत्तरकाशी, जेएनएन। देहरादून से उत्तरकाशी आ रही एक कार कंडीसौड़ नगुण-भवान मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोटद्वार में डंपर खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।  

उत्तरकाशी जिले के नागराजाधार के पास दून से उत्तरकाशी आ रही स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार खाई में गिरने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। धरासू पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे, जिसमें अटोल चंद रमोला निवासी उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवीन थपलियाल निवासी उत्तरकाशी घायल हुआ है। घायल को 108 से सीएचसी छाम में इलाज के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नवीन को देहरादून रेफर कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। 

खड्ड में गिरा डंपर, तीन की मौत 

यमकेश्वर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन भृगुखाल-निसणी-तिमल्याणी मोटर मार्ग पर एक डंपर खड्ड में जा गिरी, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं। घायलों में से एक को गंभीर हालत में देहरादून रेफर किया गया है।घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। 

दरअसल, निर्माणाधीन भृगुखाल-निसणी-तिमल्याणी मोटर मार्ग पर सामान लेकर जा रहा एक डंपर ग्राम निसणी के समीप करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और दुर्घटना में घायल लोगों को लेकर राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय भृगुखाल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कोटद्वार बेस चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर ही मौत; दो घायल

रात करीब ग्यारह बजे घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोविंदनगर निवासी रमेश थपलियाल, भृगुखाल निवासी संतोष और जनपद बिजनौर के अंतर्गत ढकिया (बिजनौर) निवासी विशाल पुत्र विजय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में डंपर चालक शरद सिंह पुत्र विजय सिंह को गंभीर चोट आई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया है। अन्य घायलों में कोटद्वार के मोहल्ला गिवईं स्नोत निवासी मुकेश और नितिन जोशी और निंबूचौड़ निवासी रितेश शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि डंपर में नौ लोग सवार थे, जिनमें से दो पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कोटद्वार में फैक्ट्री में सो रहे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; फरार हुआ चालक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।