Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को रौंदा, मौत स्वजनों में मचा कोहराम

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 02:46 PM (IST)

    Accident in Udham Singh Nagar रुद्रपुर निवासी जगमोहन सिंह सिडकुल की एक फैक्ट्री में वाहन चालक था। शुक्रवार रात वह बाइक से भूरारानी की ओर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

    Hero Image
    Accident in Udham Singh Nagar:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : Accident in Udham Singh Nagar: भूरारानी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिडकुल की फैक्ट्री में वाहन चालक था मृतक

    पुलिस के मुताबिक, वार्ड नंबर 14 सुभाष काॅलोनी और हाल शारदा काॅलोनी निवासी 35 वर्षीय जगमोहन सिंह पुत्र सुखराज सिंह सिडकुल की एक फैक्ट्री में वाहन चालक था। शुक्रवार रात वह बाइक से शारदा काॅलोनी से भूरारानी की ओर जा रहा था। इसी बीच सिटी वन गेट नंबर एक के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

    हादसे के बाद पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

    हादसा को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआइ महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    अस्पताल पहुंचे स्वजन, मचा कोहराम

    बेटे की मौत का पता चलते ही जगमोहन सिंह के स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देखकर कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने घर वालों से जानकारी लेकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पुलिस लगा रही वाहन का पता

    कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज मिलने पर वाहन नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचा जाएगा।

    यह भी पढ़ें :

    कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, पकड़े गए बदमाश ने बताया इसलिए चलाई थी गोली

    रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल, रामनगर की 55 वर्षीय महिला की बच्चेदानी से निकाला 6 किलो का ट्यूमर