विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती की फेसबुक आइडी हैक कर भेजे अश्लील मैसेज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 12:46 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 03:59 PM (IST)

काशीपुर में एक युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती की फेसबुक आइडी हैक कर भेजे अश्लील मैसेज
युवती की फेसबुक आइडी हैक कर भेजे अश्लील मैसेज

काशीपुर, [जेएनएन]: क्षेत्र में एक युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्‍लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की है। इस पर पुलिस ने ममाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि चार वर्ष से वह काशीपुर के टांडा उज्जैन में किराये पर रह रही है। इस दौरान मोहल्ला खालसा निवासी कासिफ अली पुत्र नामालूम से उसका संपर्क हुआ। कासिफ ने उसका पहचान-पत्र बनवाया। 

इसके बाद महेशपुरा निवासी हिना फरीदी पुत्री नामालूम, चर्च निवासी अरशद सिद्दीकी पुत्र नामालूम व जसपुर-खुर्द निवासी गुलफ्शा उर्फ अक्शा से कासिफ ने संपर्क कराया। कहा कि चारों ने उसके साथ जबरन देह व्यापार कराया। इतना ही नहीं उसे नशे का आदी भी बना दिया। साथ ही पैसे और स्मैक का लालच देकर गलत काम करवाए। 

कहा कि 2017 में कुछ नए दोस्तों के संपर्क में आने से उसने सभी गलत काम छोड़ दिए। साथ ही हरियाणा जाकर मॉडलिंग की। इसके बाद आरोपियों ने उसका फेसबुक आइडी हैक कर उसी नाम से दूसरा फेसबुक अकाउंट बना दिया। उस पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। पीड़ि‍त ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उसे दोबारा धंधे में आने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 506 व 66 आइटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया।

 यह भी पढ़ें: लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशीला जूस, होश आया तो लूट चुकी थी अस्मत

यह भी पढ़ें: मौसी गई घर से बाहर, मौसा ने लूटी भतीजी की अस्मत

यह भी पढ़ें: बगीचे में पानी पीने जा रही किशोरी को पकड़ा और किया सामूहिक दुष्‍कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।