Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बगीचे में पानी पीने जा रही किशोरी को पकड़ा और किया सामूहिक दुष्‍कर्म

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jun 2017 07:27 PM (IST)

    रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    बगीचे में पानी पीने जा रही किशोरी को पकड़ा और किया सामूहिक दुष्‍कर्म

    रुड़की, [जेएनएन]: सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने नाबालिग के साथ  सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

    पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री  और भतीजी रविवार की दोपहर बगीचे में पानी देने जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही भूरा पुत्र गरीब और इमरान पुत्र जान इलाही मिले। उन्होंने उसकी पुत्री और भतीजी को गलत नियत से रोक लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों को पास के टीन शेड में ले जाने लगे। उसकी भतीजी किसी तरह छूटकर घर आ गई, लेकिन उसकी पुत्री को आरोपियों ने पकड़ लिया। भतीजी के बताने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो हकीकत पता चली। पुत्री ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस  मामले में आरोपी भूरा और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

      यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म में मुख्य अभियुक्त को 20 साल कैद

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय, दोषी को 10 साल की सजा

    यह भी पढ़ें: छेड़खानी से परेशान युवती ने खुद को आफिस में किया कैद