विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशीला जूस, होश आया तो लूट चुकी थी अस्मत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 05:22 PM (IST)

पड़ोसी युवक से लिफ्ट लेना महिला को भारी पड़ गया। युवक ने रास्ते में उसे नशीला जूस पिलाकर अर्द्धबेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी अस्मत लूट ली।

लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशीला जूस, होश आया तो लूट चुकी थी अस्मत
लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशीला जूस, होश आया तो लूट चुकी थी अस्मत

देहरादून, [जेएनएन]: रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक युवक ने उसे लिफ्ट दी। इस दौरान नशीला जूस पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जब वह होश में आई तब तक उसकी अस्म्त लूट चुकी थी।  

घटना के बाद से आरोपी फरार है। एसपी सिटी पीके राय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश संबंधित थाने को दिए हैं। महिला के मुताबिक गत दिवस वह मामा के घर गजरौला गई थी। 

वापस लौटते समय उसे हरिद्वार में देर हो गई। हरिद्वार के चंडीघाट में उसका पड़ोसी फय्याज मोटरसाइकिल पर मिला। उसने कहने पर वह देहरादून के लिए उसके साथ मोटर साइकिल पर बैठ गई। 

आरोप है कि रास्ते में जब महिला को प्यास लगी तो वह उसे बीच में उतारकर जूस लाने की बात कहकर चला गया। करीब आधे घंटे बाद युवक लौटा और बोतल में गन्ने का जूस लेकर आया। 

महिला के मुताबिक उसने कुछ मात्र में ही जूस पिया। कड़वा होने के कारण उसने जूस फेंक दिया। इसके बाद से उसका सिर चकराने लगा। इसके बाद देहरादून के लाडपुर लाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें: मौसी गई घर से बाहर, मौसा ने लूटी भतीजी की अस्मत

यह भी पढ़ें: बगीचे में पानी पीने जा रही किशोरी को पकड़ा और किया सामूहिक दुष्‍कर्म

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म में मुख्य अभियुक्त को 20 साल कैद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।