Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निकाय चुनाव के साथ शुरू होगा बीजेपी का पतन: जोशी

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 14 Oct 2018 04:29 PM (IST)

    कांग्रेस ने एकबार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि निकाय चुनाव के साथ ही बीजेपी का पतन शुरू होगा।

    निकाय चुनाव के साथ शुरू होगा बीजेपी का पतन: जोशी

    किच्छा, [जेएनएन]: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का ही डंका बजेगा। बीजेपी से आम जनता त्रस्त आ चुकी है, इसलिए अब लोग कांग्रेस का ही साथ देंगे। साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव से बीजेपी के पतन की बात कही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराएंगे। 

    उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा की कथनी और करनी का फल जनता निकाय चुनाव में देने का मन बना चुकी है। जोशी ने कहा कि भाजपा लगातार निकाय चुनाव से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के साथ ही भाजपा का पतन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का सफाया तय है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 15 नवंबर को हो सकते हैं निकाय चुनाव, तैयारी में जुटी सरकार

    यह भी पढ़ें: भाजयुमो की ऋषिकेश मंडल कार्याकरिणी का विस्तार, इनको मिला दायित्व

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, 'ऊर्जा' का स्रोत है उत्तराखंड