यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी और बेटी की दवा लेकर लौट रहा था घर, हादसे में मौत
एक युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक अन्य बाइक से टक्कर के बाद उसकी मौत हो गई।

काशीपुर, [जेएनएन]: एक युवक अपनी पत्नी और बेटी की दवा लेकर वापस घर लौट रहा था। लेकिन रास्ते में सड़क हादसे ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, उधमसिंह नगर जनपद के ग्राम अंगदपुर, जसपुर निवासी राजेंद्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र गन्नू सिंह बाइक से बीती देर शाम पत्नी व बेटी को दवा लेने के लिए ग्राम रायपुर जा रहा था।
पढ़ें: सेना में भर्ती होने जा रहे युवकों से भरी मैक्स खाई में गिरी
रास्ते में रायपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि राजेंद्र की पत्नी बरखा व बेटी प्राची को हल्की चोटें आई हैं।
पढ़ें: ट्रक और कार की टक्कर में किसान की मौत, चार घायल
राहगीरों ने घायलों को एलबी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।