विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमंचे की नोक पर सेल्समैन से लूटे सवा लाख रुपये, फरार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 28 Oct 2018 05:33 PM (GMT+05:30)

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक सेल्समैन से लाखों रुपये लूट लिए।

तमंचे की नोक पर सेल्समैन से लूटे सवा लाख रुपये, फरार
तमंचे की नोक पर सेल्समैन से लूटे सवा लाख रुपये, फरार

रुद्रपुर, [जेएनएन]: बाइक सवार नाकबपोश बदमाशों ने देसी शराब के सेल्समैन से तमंचे के बल पर सवा लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

पुलिस के मुताबिक सुभाष कॉलोनी निवासी प्रकाश बिष्ट और आवास-विकास निवासी मनीष गल्ला मंडी मोड पर देसी शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर को जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गल्ला मंडी में नकाबपोश बाइक सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। 

आरोप है कि उन्होंने तमंचा और चाकू के बल पर उनसे दुकान की सवा लाख की नकदी लूट ली और फरार हो गए। शोर होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश की लेकिन वह नही मिले। बाजार चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: सस्ता लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: 25 करोड़ की ठगी का कर रहे थे प्रयास, ऐसे आए पकड़ में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।