Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kisan Mela: कभी देखी है 6 फीट 1 इंच लंबी लौकी? हरियाणा के किसान की करामात देखने को लगी भीड़

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 04:02 PM (IST)

    Kisan Mela हरियाणा के किसान रणधीर सिंह ने जैविक खेती में 116 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने 6 फीट 1 इंच की लौकी उगाकर एक और रिकॉर्ड बनाया है। रणधीर सिंह ने जैविक खेती के लिए देश का पहला नेशनल अवार्ड भी जीता है। वह किसानों को उन्नत और जैविक खेती के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया न ही लोन लिया।

    Hero Image
    Kisan Mela: हरियाणा के किसान रणधीर सिंह ने अपने खेत में तैयार छह फीट एक इंच की लाैकी। जागरण

    राजेश मिश्रा, पंतनगर । Kisan Mela: किसानों को उन्नत खेती और जैविक खेती के लिए जागरूक कर रहे हरियाणा के किसान रणधीर सिंह अपने खेत में तैयार छह फीट एक इंच की लाैकी लेकर पहुंचे।

    जी हां, यह वहीं प्रगतिशील किसान हैं, जिन्हें जैविक खेती के लिए देश के पहले नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में रणवीर ने 116 से अधिक सब्जियों की विभिन्न वैरायटी तैयार कर कई विश्व रिकार्ड बना चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैविक सब्जियां तैयार कर बेटों को अफसर बनाया

    मूल रूप से हरियाणा निवासी रणधीर सिंह कक्षा पांचवीं में एक क्यारी तैयार कर पहला स्थान क्या प्राप्त किया। उन्होंने कृषि को ही अपना लक्ष्य बना लिया। आठवीं तक की पढ़ाई और 14 वर्ष की आयु से ही पिता संग खेती में हाथ बंटाकर आठ एकड़ की खेती में उन्नत फसल व जैविक सब्जियां तैयार कर न सिर्फ बेटों को अफसर बनाया बल्कि खुद को पूरी तर से आर्थिकी में सशक्त बनाया।

    यह भी पढ़ें- सरकार लाई महिलाओं के लिए नई योजना, International Women's Day पर हो रही लांच; मंत्रीजी बनेंगी पहली सवारी

    कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया न ही लिया लोन

    अपने 68 वर्ष की आयु में उन्होंने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया न ही लोन लिया। उन्होंने बढ़ती उर्वरक युक्त खाद्य पदार्थ, अनाज, सब्जियों को देखते हुए उन्होंने सिर्फ जैविक खेती पर जोर दिया।

    गेहूं, धान, मक्का के अलावा विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती की। जिसमें उन्होंने जैविक खाद का उपयोग कर वर्ष 2000 में हल्की की एक गांठ जिसका वजन 3.450 ग्राम था तैयार कर जैविक खेती में देश में पहला नेशनल अवार्ड हरियाणा में नितिश कुमार की ओर से सम्मान मिला।

    किसान मेले के उद्घाटन के दौरान अतिथिगण। जागरण

    लिम्का बुक में विश्व रिकार्ड

    तब से उनकी उन्नत जैविक सब्जियों में 500 ग्राम का लहसुन, पांच किलो का आलू, 19 इंच की अरबी, तीन किलो का एक रतालू, दो फीट का करेला, 26 इंच का गाजर आदि रिकार्ड बना चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में साढ़े पांच फीट की लौकी तैयार कर लिम्का बुक में विश्व रिकार्ड बनाया।

    रणधीर की ओर से वर्ष, 2015-16 में 5.3 फीट की, वर्ष, 2010 में 5.4 फीट की, वर्ष, 2018 में 5.9 फीट की, वर्ष, 2023 में 6.1 फीट की और इस बार फिर से 6.1 फीट की लौकी तैयार किया है। किसान मेले में उनके आने का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की ओर जागरूक करना है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: अभी ठंड गई नहीं! होली से पहले फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार